एक्शन मोड में मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी; जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मैहर/देवेश शर्मा: मैहर जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं का तुरंत हल करने का निर्णय लिया।

इस दौरान उन्होंने जमीन संबंधी विवाद, राजस्व मामले, पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवेदन को प्राथमिकता में रखा। कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि जनता की परेशानियों का जल्द से जल्द हल निकालना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है।

इस जनसुनवाई में कई मामलों का अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे आवेदकों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में एसडीएम दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल और महिला-बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे भी शामिल हुए और लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर कार्यालय में हर मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नियमित जनसुनवाई होती है। इस सप्ताह बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के सामने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिसका तत्काल निर्णय लिया गया।

  • maihar-collector-vidisha-mukherjee-jansunwai-action-mode
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना