मैहर में गैस वितरण अव्यवस्था, 41 डिग्री की गर्मी में लाइन में खड़े लोग

मैहर। जिले के पटेहरा क्षेत्र से सामने आई कुछ तस्वीरें सिस्टम की जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। यहां गैस एजेंसियों द्वारा घर-घर डिलीवरी के दावों के बीच आम लोगों को खुले आसमान के नीचे लंबी कतारों में खड़ा होकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि 40 से 45 डिग्री तक के तापमान में सैकड़ों लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। मौके पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही धूप से बचने के कोई इंतजाम। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी इसी परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों की ओर से दी जाने वाली घर पहुंच सेवा सिर्फ कागजों तक सीमित है। वास्तविकता में उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह स्थिति न केवल अव्यवस्था को दर्शाती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले पर जल्द संज्ञान लिया जाए और एजेंसियों को उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।

अब यह देखना होगा कि नवागत कलेक्टर इस समस्या पर क्या कदम उठाते हैं और आम जनता को राहत कब तक मिल पाती है।

ब्यूरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा

यह भी पढ़े: रीवा में जन चौपाल पहल, पुलिस सीधे सुनेगी जनता की समस्याएं

  • gas-distribution-chaos-maihar-people-standing-in-line-in-41-degree-heat
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना