सागर: जल संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन, नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सागर/मनिष कुमार चौबे:  शहर में गहराते जल संकट और दूषित जलापूर्ति को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने नगर निगम का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने खाली मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन की खास बातें

 

कृष्णगंज चौराहे से नगर निगम तक रैली निकाली गई, जिसमें महिलाएं खाली मटके और कुप्पियां लेकर शामिल हुईं।

अधिकारियों का घेराव

कमिश्नर राजकुमार खत्री के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित प्रदर्शनकारी निगम के गेट पर ही धरने पर बैठ गए।

गंदा पानी और बीमारी का डर

पूर्व विधायक सुनील जैन ने चेतावनी दी कि अगर जल सप्लाई नहीं सुधरी तो इंदौर जैसी अप्रिय घटना सागर में भी हो सकती है।

आर्थिक लूट का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महीने में सिर्फ 10-12 दिन पानी देकर पूरे माह का बिल वसूलना जनता के साथ “खुली लूट” है।

नेताओं के तीखे प्रहार

महेश जाटव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष:  “शहर की जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन निगम अधिकारी कुंभकरणी नींद में सोए हैं। 24/7 पानी का वादा करने वाली निगम आधे घंटे भी सही से सप्लाई नहीं दे पा रही है।”

बाबू सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष: “बाघराज वार्ड जैसे क्षेत्रों में पाइपलाइन न होने से लोग भटक रहे हैं। टाटा कंपनी की मनमानी और कम प्रेशर के कारण ऊंची इमारतों तक पानी नहीं पहुँच रहा है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो बाघराज वार्ड वासियों के साथ बड़ा आंदोलन होगा।”

सुनील जैन, पूर्व विधायक: “नगर निगम सिर्फ बयानबाजी में नंबर वन है, धरातल पर काम शून्य है। मटमैला और बदबूदार पानी घरों में पहुँच रहा है, जिससे महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।”

निगम कमिश्नर का आश्वासन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री को ज्ञापन सौंपा। कमिश्नर ने बाघराज वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों की जल समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ज्ञापन का वाचन गीता कुशवाहा ने किया और आभार रामकुमार पचौरी ने माना।

 लोगों कि उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकुल पुरोहित, प्रदीप गुप्ता, सिन्टू कटारे, राहुल चौबे, अक्षत कोठारी, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

  • congress-staged-protest-breking-pots-water-crisis-municipal-corporation-commisioner
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऑपरेशन सुरक्षा कवच: बरखेड़ाकलां थाना क्षेत्र में जनसहयोग से लगे 12 नए सीसीटीवी कैमरे

रतलाम।नाहरू खान| जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था…

आगे पढ़ें
पश्चिम बंगाल में शुरू हुई डिजिटल जनगणना: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद भरा फॉर्म

पश्चिम बंगाल में देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे