
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने चीन के विशेष जलवायु दूत लियू झेनमिन से मुलाकात की और वैश्विक जलवायु एजेंडा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लियू झेनमिन चीन के प्रमुख जलवायु दूत हैं, जिन्हें 2024 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी और वे वैश्विक जलवायु वार्ताओं में चीन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
बैठक के दौरान क्या – क्या हुई चर्चा
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन में कमी, स्वच्छ ऊर्जा और UNFCCC तथा पेरिस समझौते के तहत चल रही बहुपक्षीय प्रक्रिया पर विचार साझा किए। भारत ने इस दौरान यह दोहराया कि वह जलवायु कार्रवाई में सक्रिय, रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत का रुख
भारतीय पक्ष ने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर संवाद और सहयोग बेहद आवश्यक है, और भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संतुलित और विकास-समर्थक दृष्टिकोण के साथ भाग लेता रहेगा।
ये भी पढ़े – भारत–न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर, व्यापार और निवेश में बड़ा कदम; निवेश में भी आएगी तेजी
- india-china-global-climate-agenda-meeting-unfccc-2026









