सैलाना पुलिस की बड़ी कामयाबी; शादी वाले घर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम/नहरू खान: रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी नीलम बघेल ने सैलाना पुलिस द्वारा शादी समारोह में सूने घर में हुई चोरी के गंभीर प्रकरण का खुलासा किया हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुए आभूषण एवं नगदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

चोरी की इस गंभीर घटना में फरियादी निर्मल पाटीदार ने 26 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उन्होंने ने बताया की उनके भतीजे के विवाह कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार घर से बाहर था। रत को लगभग 10:00 बजे घर लौटने पर देखा तो दरवाजे का नकुचा टूटा हुआ है। घर के अंदर घुसते ही पता चला की अंदर अलमारी खुली हुई थी, जिसमें रखे चांदी के आभूषण एवं नगदी गायब थे।

इसी दौरान पास के ही दूल्हे के रिश्तेदार के बैग से भी सोने का हार एवं नगदी चोरी होना पाया गया। यह घटना के संबंध में थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 141/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस कार्रवाई में घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर सघन जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सुजल पिता मुकेश पाटीदार जो निवासी ग्राम पंचेवा थाना पिपलौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर ग्राम पंचेवा स्थित पवन चक्की क्षेत्र में एक टीन शेड से उक्त चोरी गया सोने का हार एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए। साथ ही आरोपी द्वारा चोरी की गई नगदी राशि अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-43-ZF-9551) की टंकी के नीचे डिक्की में छिपाकर रखी गई थी, जिसे भी बरामद किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई में कुल लगभग ₹5,00,000/- मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹21,000/- नगद राशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। आरोपी सुजल पाटीदार (उम्र 20 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी– सुजल पिता मुकेश पाटीदार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पंचेवा थाना पिपलौदा

पीलिक के द्वारा बरामद मशरूका में एक सोने का हार ढाई तोला जिसकी किमती करीबन 3,00,000/- रुपये है। एक चांदी का कन्दोरा वजनी 84 ग्राम करीबन, एक जोड़ी चाँदी की पायजेब वजन 148 ग्राम करीबन, एक जोड़ी चाँदी की पायजेब वजन करीबन 54 ग्राम करीबन और 21,000 रुपए नकद बरामद किये गए। इस घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल मोटरसायकल क्रं.-MP-43-ZF-9551 (चेसिस क्रं.-MBLHAW- 227R4M04470) भी बरामद की।

इस पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सहायक उपनिरीक्षक शंकरसिंह शक्तावत, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी, साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

  • sailana-police-solves-wedding-house-theft-accused-arrested
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

टीकमगढ़ में 17 ग्रामीणों ने एसपी से लगाई गुहार, एजेंट पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: बम्हौरी कला थाना क्षेत्र के…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत