ग्वालियर: पुरानी सब्जी मंडी में नशे में खूनी संघर्ष, युवक पर ब्लेड से हमला, हालत गंभीर

ग्वालियर: शहर में देर रात नशेड़ियों का आतंक देखने को मिला। सीटी थाना क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में कबाड़ का काम करने वाले दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों युवक नशे की हालत में थे और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ, पैर और गले पर गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सिविल अस्पताल भेजा गया। ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर वेस्टर्न बायपास का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया निरीक्षण, 1347 करोड़ की परियोजना से बदलेगी शहर की कनेक्टिविटी

  • gwalior-breaking-drugged-attack-subzi-mandi-dabra-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना