ग्वालियर: करहिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

ग्वालियर: करहिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गश्त के दौरान की गई, जब पुलिस को देख एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक भागने लगे।

पुलिस ने संदेह के आधार पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।थाना करहिया पुलिस 27 अप्रैल को क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी आरोन रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर के पास तीन युवक संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे वापस मुड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राकेश रावत (31), दुष्यंत गोयल (27) और नीशू शर्मा (33) निवासी डबरा बताया। तलाशी के दौरान दुष्यंत गोयल के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस, जबकि नीशू शर्मा के पास से एक अन्य जिंदा कारतूस मिला।पुलिस ने हथियार और मोटरसाइकिल जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजू सिंह यादव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: पुरानी सब्जी मंडी में नशे में खूनी संघर्ष, युवक पर ब्लेड से हमला, हालत गंभीर

  • gwalior-karhiya-police-arms-act-arrest-three-accused
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दमोह: आंधी-तूफान में कच्ची दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

    दमोह:  जिले के रनेह थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा…

    आगे पढ़ें
    खंडवा: श्री कृष्ण बालाजी नगर में भव्य भजन संध्या, बाबा श्याम के दिव्य दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    खंडवा: ओंकारेश्वर रोड स्थित बालाजी ग्रुप की कॉलोनी श्री…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?