सतना: बारात के दौरान सड़क विवाद में युवक को लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार

सतना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा विवाद सामने आया, जहां पतेरी स्थित क्रिस्टकुला चौराहे के पास बारात के दौरान हुए झगड़े में एक युवक को गोली लग गई।

जवाहर नगर निवासी उम्र 24 वर्षीय राहुल उर्फ अनुराग द्विवेदी बारात के पास से अपना वाहन निकाल रहा था, तभी रास्ता न मिलने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई और इसी दौरान अज्ञात युवक ने राहुल के पैर में गोली मार दी।

ये भी पढ़े – सतना: अवैध नशीली कोरेक्स कफ सिरप बिक्री में दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

गोली चलने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रवेन्द्र द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया।पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद अवैध हथियारों के इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में अवैध हथियारों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – ट्रांसफार्मर की चिंगारी से बचाव के लिए सतना में विशेश अभियान

  • satna-barat-firing-sivil-line-four-arrested-case
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर: पहली बार भव्य राष्ट्रीय मंचन ‘हमारे राम’, आशुतोष राणा निभाएंगे मुख्य भूमिका

    सागर: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी सागर एक ऐतिहासिक…

    आगे पढ़ें
    सिंगरौली: बिना वैध पास गिट्टी परिवहन कर रहा डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

    सिंगरौली: अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर