रतलाम: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, 53 शिकायतों पर हुई सुनवाई, त्वरित समाधान के निर्देश

रतलाम: आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 53 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से प्रत्येक प्रकरण की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही नई शिकायतों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई कर उनका संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण यथासंभव मौके पर ही किया जाए और की गई कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराया जाए।रतलाम पुलिस द्वारा नियमित जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

ये भी पढ़े – रतलाम में कार डिवाइडर से टकराई, 4 लोग घायल, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

  • ratlam-police-jan-sunwai-53-complaints-sp-amit-kumar
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सिंगरौली: बिना वैध पास गिट्टी परिवहन कर रहा डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

    सिंगरौली: अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त…

    आगे पढ़ें
    सोनभद्र: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान

    सोनभद्र: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?