सिवनी/मालवा: मंदिर ट्रस्ट घोटाले पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, चार सदस्यीय जांच टीम बनी

सिवनी मालवा: ग्राम बराखड़ कला स्थित मंदिर ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन कर निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 28 अप्रैल 2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया।

तेजराज तिवारी द्वारा जनसुनवाई में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में श्री माताजी मंदिर ट्रस्ट क्रमांक 22155 एवं राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट क्रमांक 232/55 से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में ट्रस्ट समिति के गठन और पुनर्गठन में गड़बड़ी, नीलामी प्रक्रिया में अनियमितता, कॉलोनी विकास कार्यों में लापरवाही, तालाब पर अतिक्रमण, दुकानों के निर्माण में गड़बड़ी तथा ट्रस्ट की आय-व्यय में पारदर्शिता नहीं होने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं।

मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। जांच टीम की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीता कोरी को बनाया गया है। टीम में तहसीलदार सिवनी मालवा नीतिन झोंडे, नायब तहसीलदार श्रीमती कीर्ति प्रधान और सहायक ग्रेड-3 बिशन सिंह खुरीजी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े – भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित: 10 जिलों में नई नियुक्तियां

  • seoni-malwa-temple-trust-scam-allegations-collector-orders-inquiry-team-formed
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना