सोनभद्र: रिश्तों में दरिंदगी, मामूली विवाद में युवक की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र/अशोक चौबे की रिपोर्ट: जनपद सोनभद्र के थाना जुगैल क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 28-29 अप्रैल की रात ग्राम कुड़ारी में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान 28 वर्षीय बल्लू कोल के रूप में की।पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक के ही दूर के रिश्तेदार महेंद्र उर्फ डब्लू, पवन उर्फ कुरइया और प्रीतम ने आपसी विवाद के बाद उसे घर ले जाकर लोहे के शाबल से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया। मामले में थाना जुगैल में हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े – हमीरपुर में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, कोतवाली के पास महिला से झुमके और नकदी लेकर फरार

  • sonbhadra-jugal-murder-case-3-arrested-within-24-hours-family-dispute-killing-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम ने मांगी जमानत, अदालत में दाखिल की याचिका

    नई दिल्ली। फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे