ग्वालियर में ठगी का नया खेल, 5 लाख का लालच देकर महिला से 2 लाख के जेवर ठगे

ग्वालियर: जिले में ठगी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मुरार थाना क्षेत्र में दो शातिर युवकों ने 5 लाख रुपए नकद देने का झांसा देकर एक महिला से करीब 2 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर ठग लिए। बदले में आरोपियों ने महिला को रुपयों से भरा बताकर एक थैला थमा दिया, लेकिन घर पहुंचकर थैला खोलने पर उसमें बिस्कुट के पैकेट निकले।

आर्य नगर निवासी 48 वर्षीय उषा राणा ने मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल की रात वह सब्जी लेने बाजार जा रही थीं, तभी रास्ते में दो युवक मिले। युवकों ने थैले में नोटों की गड्डियां दिखाते हुए कहा कि उनके पास 5 लाख रुपए हैं और उन्हें जेवर चाहिए।

ये भी पढ़े – डबरा में मोगिया चोर गिरोह का भंडाफोड़, देहात और सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 आरोपी गिरफ्तार

लालच में आकर महिला ने अपने करीब 2 लाख रुपए के सोने के जेवर युवकों को दे दिए। बदले में युवकों ने कपड़े का थैला देकर कहा कि इसमें 5 लाख रुपए हैं और घर जाकर खोलना। घर पहुंचकर जब महिला ने थैला खोला तो उसमें नकदी की जगह बिस्कुट के पैकेट मिले।ठगी का पता चलते ही महिला ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस को घटनास्थल के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें दोनों आरोपी महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को ही कोतवाली थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से भी इसी तरह करीब 1 लाख रुपए के जेवर ठगे गए थे। दोनों मामलों में वारदात का तरीका और आरोपियों का हुलिया एक जैसा बताया जा रहा है।पुलिस को आशंका है कि शहर में कोई अंतरजिला ठग गैंग सक्रिय है, जो महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बना रहा है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में चोरी के दौरान चोर जाली में फंसा, सुबह हुई गिरफ्तारी

  • gwalior-woman-cheated-by-two-youths-gold-jewellery-fraud-case-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना