मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से रायसेन के 1 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को अंतरित किए 6.53 करोड़ की राशि

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव:  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मंत्रालय से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 3345231 हितग्राहियों के खातों में 200 करोड़ 71 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई।

सिंगल क्लिक से 6 करोड़ 53 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा रायसेन जिले के 108953 हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से 6 करोड़ 53 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई है।

रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी और हितग्राही उपस्थित रहे।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के कुल 108953 पेंशनर्स के खाते में 6 करोड़ 53 लाख 69 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई। इसमें निःशक्त पेंशन योजना के 2335 हितग्राहियों के खाते में कुल 14 लाख रूपये,  

वृद्धावस्था पेंशन योजना के 53640 हितग्राहियों के खाते में तीन करोड़ 21 लाख 84 हजार रूपये,  विधवा पेंशन योजना के 14549 हितग्राहियों के खाते में 87 लाख 29 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई।

वहीं कन्या अभिभावक पेंशन येजना के 709 हितग्राहियों के खाते में चार लाख 25 हजार रूपये,  दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के 2233 हितग्राहियों के खाते में 13 लाख 39 हजार रूपये, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के तहत 47 हितग्राहियों के खाते में 28 हजार रूपये,  मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के 19985 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ 19 लाख 91 हजार रूपये,  मंदबुद्धि/बहुविकलांग सहायता अनुदान योजना के तहत 1088 हितग्राहियों के खाते में 6 लाख 53 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई।

सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना के 8624 हितग्राहियों के खाते में 51 लाख 74 हजार रूपये,  सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के 886 हितग्राहियों के खाते में 05 लाख 31 हजार रूपये और सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 4857 हितग्राहियों के खाते में 29 लाख 14 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई।

  • cm-mohan-yadav-transfers-pension-amount-to-raisen-beneficiaries
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना