महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

उत्तरप्रदेश/अकील सिद्दीकी:  उत्तरप्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र व राज्य की सरकार की ओर से महिलाओं के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की चर्चा की। वहीं, सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सबसे पहले उन्होंने ने कहा इस विशेष सत्र में एससी /एसटी /ओबीसी /महिला सबको सम्मान मिले, इसलिए ये सत्र है आयोजित किया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का सदन में बयान देते हुए कहा की आज विशेष सत्र महत्वपूर्ण मुद्दे पर आहुत किया गया है। अभी चर्चा शुरू नहीं हुई है लेकिन नेता प्रतिपक्ष उतावले दिख रहे है। महिला स्वालंबन सशक्तिकरण में बाधक है,उसका आत्म मंथन कर सके। यह एक दिवसीय विशेष सत्र जो आधी आबादी के लिए है मै सभी सदस्यों का अभिनंदन करता हूं।

2023 में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन का एक महत्व पूर्ण प्रस्ताव पारित किया था। 2014 से 2023 के बीच में नारी सुरक्षा स्वालंबन के कार्यक्रम हुए है।
भारत के नीति निर्धारण में नारी की प्रमुख भूमिका हो। भारत के संसद में अब तक सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंच पाई है। यूपी के विधानसभा में 11 से 12% है, इसको हम 33% कर ले तो आधी आबादी महिलाओं के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सके।

यूपी विधान मंडल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में पेश हुए संशोधन विधेयक को लेकर बुलाए गए एकदिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में ही सपा-कांग्रेस को निशाने पर आड़े हाथो लिया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं के नाम के जनधन खाते खोले तो सपा के लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहां हैं 15 लाख रुपये। जबकि इन्हीं अकाउंट में कोविड के दौरान महिलाओं को शासन की ओर से विशेष सहायता दी गई थी।

समाजवादी पार्टी पर गरजे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की “यह विशेष सत्र समाजवादी पार्टी और INDI गठबंधन के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ विशेष निंदा प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से बुलाया गया है। समाजवादी पार्टी को जब भी सत्ता में रहने का अवसर प्राप्त हुआ है तब जिस तरह की बर्बर घटनाएं और क्रूरता की घटनाएं हुई है वह हर व्यक्ति जानता है। समाजवादी पार्टी के समय नारा बन गया था- देख सपाई, बिटिया घबराई।”

सपा , कांग्रेस का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ है। प्रदेश की जनता सब जानती है। 1995 में दलित CM स्टेट गेस्ट हाऊस कांड हुआ। ये है सपा का आचरण, 2014 में बदायूं में जो हुआ उस पर सपा ने ग़ैर जिम्मेदाराना बयान दिया था , आधी आबादी के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

एक और जहां महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए देश भर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग कभी भी महिलाओं के सम्मान के प्रति कभी संवेदनशील नहीं रहे। उन्होंने इसका भी बहुत मजाक उड़ाया। ये शौचालय नारी की गरिमा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अब जब महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है तो उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपाइयों के इस व्यवहार पर तो गिरगिट भी शरमा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 10 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर दिए।

सपा का “स्टेट गेस्ट हाउस कांड” राक्षसी प्रवित्ति

सीएम योगी ने कहा की खासतौर पर जब मैं समाजवादी पार्टी की बात करता हूँ, तो 1995 की घटना भी सबको याद आती है। जब उत्तर प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री के साथ “स्टेट गेस्ट हाउस कांड” हुआ था। पार्टी कोई भी हो सकती है,लेकिन आपका आचरण क्या था। ये स्थिति स्पष्ट करती है की समाजवादी पार्टी का आचरण क्या है।

1995 की घटना को याद करते हुए कहा की याद कीजिये उस समय बहुजन समाज पार्टी की नेत्री, जो बाद में प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, भाजपा ने उन्हें फुल सपोर्ट किया था कि एक दलित बेटी को उसका खोया सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा “उनकी बैसाखी पर सरकार तो सपा चला रही थी, नैतिक दायित्व तो आपका था” लेकिन आप लोगों की राक्षसी प्रवित्ति पर लगाम लगाने के लिए तात्कालिक रूप से आवश्यक था। की भाजपा उन्हें सपोर्ट करे,और भाजपा नेतृत्व ने उस समय सहृदयता का परिचय दिया। ततकालीन भाजपा विधायक स्व.ब्रह्मदत्त द्विवेदी जी ने अपनी जान पर खेलकर समाजवादी पार्टी के गुंडों से भिड़े थे स्टेट गेस्ट हाउस में जाकर, तब जाकर सुश्री मायावती जी सुरक्षित हो पाई थी।

सपा-कांग्रेस के लोग अपने आचरण की माफी मांगें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यही कारण है कि वर्क फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। जिसका परिणाम हुआ है, कि यूपी की अर्थव्यवस्था में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अगर सपा के लोग महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं, तो संसद में अपने आचरण की भर्त्सना करें और अपने व्यवहार की निंदा करें और माफी मांगें।

उन्होंने ने कहा “कांग्रेस महिला के श्राप से शापित हैं, कांग्रेस 40 साल से यूपी में ज़ीरो है, सपा का भी वही हो रहा है।”

कांग्रेस के पतन का कारण ,मौलवियों के सामने नाक रगड़ना,शाह बानो प्रकरण में कांग्रेस ने क्या किया ,अगर कांग्रेस मौलवी के दबाव में न आती ,शाहबानो को न्याय मिलता। तीन तलाक जैसे कानून में भी इंडी गठबन्धन ने इस कुप्रथा का समर्थन किया था,पर ये सुधरेंगे नहीं। पुरे देश को कठमुल्लापन की तरफ़ ले जाना चाहती थी कांग्रेस।

प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले डेढ़ वर्ष में समाजवादी पार्टी की ढाई वर्ष तक सरकार थी। इन ढाई वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक भी आवास आप नहीं बना पाए बल्कि भारत सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते रहे।

ये अब डबल इंजन की एनडीए की सरकार आई, हम लोगों ने आने के बाद पिछले 9 वर्ष में 65 लाख गरीबों के लिए आवास बनाए हैं। और उन तबकों को भी आवास उपलब्ध करवाया है, जिनके पास कोई आसरा नहीं था। और इनमें से ज्यादातर आवास महिला लाभार्थी के नाम से है, यानी महिला भी लाभार्थी हो सकती है। महिला के नाम पर आवास हो सकता है, ये भी सुविधा उपलब्ध करवाई है।

ब्यूरो रिपोर्ट – उत्तर प्रदेश

  • cm-yogi-on-sp-congress-women-empowerment-up-assembly-news
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मिलीं सांसद डॉ. लता वानखेड़े: नई ट्रेनें, स्टॉपेज और ओवरब्रिज की उठाई मांग

सागर/ मनीष कुमार चौबे: सागर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप