छतरपुर में शराब दुकान पर हमला, दो घायल; पुलिस कार्रवाई पर सवाल

छतरपुर|में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवारी गांव में स्थित शराब दुकान पर बीती रात कुछ लोगों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने तलवार और डंडों के साथ शराब दुकान पर धावा बोला। इस घटना में ठेकेदार रवि लखेरा सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मामला अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में धीरेन्द्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, शुभम सिंह और अनुराग के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिससे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अमित कुमार

यह भी पढ़े: भोपाल में ईवीएम गोदाम का निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

  • attack-on-liquor-shop-chhatarpur-two-injured-police-action-questioned
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर