लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; रनवे पर बंदर आने से पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, बाल-बाल बचे 132 यात्री

लखनऊ/अकील सिद्दीकी: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ से जब रायपुर के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया। इंडिगो की फ्लाइट उस समय पूरी रफ्तार पकड़ चूंकि थी और कुछ ही पलों में विमान उड़ान भरने वाला था, लेकिन पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और विमान को सुरक्षित रोक लिया।

इस घटना से इंडिगो की फ्लाइट में सवार 132 यात्रियों की जान पर आया बड़ा खतरा टल गया। इसके बाद विमान की जांच की गई और स्थिति सामान्य होने पर उसे सुरक्षित रूप से रवाना किया गया।

अचानक सामने आया बंदर

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना हुई जिसने कुछ समय के लिए एयर ट्रैफिक को हिला कर रख दिया। इंडिगो की फ्लाइट 6E 6521, जो लखनऊ से रायपुर के लिए रवाना होने वाली थी, रनवे पर अपनी पूरी रफ्तार पकड़ चुकी थी और टेक-ऑफ की तैयारी में थी। इसी दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया। यह स्थिति बेहद गंभीर थी क्योंकि विमान उस समय तेज गति से उड़ान भरने की प्रक्रिया में था। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो यह घटना बड़े हादसे में बदल सकती थी।

पायलट ने “इमरजेंसी ब्रेक” लगाया

जैसे ही पायलट की नजर रनवे पर बैठे बंदर पर जा पड़ी, उसने बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। विमान की रफ्तार तेज थी, लेकिन पायलट की चतुरता और चालाकी से लिए गए फैसले ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इस फ्लाइट में लगभग 132 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। सभी यात्रियों की जान उस समय खतरे में आ गई थी, लेकिन पायलट की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

“फ्लाइट 6E 6521” को रनवे पर रोका

विमान के इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद रनवे पर सुरक्षित रोक लिया गया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए यात्रियों में घबराहट और डर माहौल बन गई। हालांकि एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत यात्रियों को शांत किया और स्थिति को संभाला। इसके बाद विमान को वापस टैक्सीवे पर लाया गया, जहां उसकी शुरुआती जांच और सुरक्षा परीक्षण किए गए।

एक घंटे तक चली “इंडिगो फ्लाइट” की जांच

घटना के बाद इंडिगो विमान की पूरी तरह जांच की गई। जिसमें यह सुनिश्चित किया जा सके कि टेक-ऑफ रोकने के दौरान किसी तकनीकी समस्या या बड़े नुकसान की संभावना तो नहीं है। करीब एक घंटे तक चली जांच और सुरक्षा प्रक्रिया के बाद विमान को रायपुर के लिए दोबारा रवाना किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों की आवाजाही भी थोड़ी देर के लिए प्रभावित रही।

  • lucknow-airport-indigo-flight-emergency-brake-monkey-runway-passengers-safe
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना