मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव:  शासकीय सेवाओं में नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार)” वर्ष 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.awards.mp.gov.in के माध्यम से किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

 

संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी शामिल

यह पुरस्कार 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के समस्त शासकीय सेवक, जिनमें राज्य शासन के विभाग, विभागाध्यक्ष एवं उनके अधीनस्थ निगम,  मंडल,  बोर्ड तथा संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, इसके लिए पात्र होंगे।

नवाचारों को शामिल किया जाएगा

पुरस्कार के अंतर्गत नागरिक सेवा प्रदाय,  सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन,  शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास,  स्वास्थ्य एवं पोषण,  अधोसंरचना,  सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण तथा रोजगार एवं आर्थिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किए गए नवाचारों को शामिल किया जाएगा।

पुरस्कार राशि समान रूप से वितरित की जाएगी

इस वर्ष कुल 15 पुरस्कार दिये जाएंगे। प्रत्येक चयनित को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। एक ही कार्यक्षेत्र में एक से अधिक पात्र पाए जाने पर पुरस्कार राशि उनमें समान रूप से वितरित की जाएगी।

पुरस्कार संबंधी विस्तृत जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.awards.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

  • cm-excellence-award-2026-online-application-mp
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना