ग्वालियर की पत्रकार कॉलोनी में चोरों का आतंक, दो कारों के कांच फोड़े, बैटरी चोरी

ग्वालिय: जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर के सिटी सेंटर क्षेत्र स्थित पत्रकार कॉलोनी से सामने आया है, जहां देर रात दो नकाबपोश चोरों ने दो कारों के कांच फोड़कर बैटरी चोरी कर ली। इसके अलावा पास के एक निर्माणाधीन मकान से भी सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सिरोल रोड स्थित पत्रकार कॉलोनी में देर रात दो चोर दाखिल हुए। उन्होंने व्यवसायी नरेंद्र मौर्य के घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया। पहले ड्राइवर सीट का शीशा तोड़ा, फिर बोनट खोलकर बैटरी निकाल ली। इसके बाद पास में खड़ी दूसरी कार से भी इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर इतने बेखौफ थे कि कारों में चोरी करने के बाद पास ही जीवाजी विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के निर्माणाधीन मकान में पहुंचे और वहां से भी सामान चोरी कर ले गए।सुबह जब लोगों की नींद खुली तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित परिवारों ने तत्काल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 
 
 
 
  • gwalior-journalist-colony-car-battery-theft-cctv-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना