छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अप्रैल में 9 बदमाश गुंडा सूची में शामिल, 2 पर जिला बदर प्रस्तावित

छतरपुर: अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए छतरपुर पुलिस लगातार आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और गुंडा तत्वों पर नजर बनाए हुए है। इसी अभियान के तहत अप्रैल 2026 में पुलिस ने जिले के 9 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में शामिल किया है, जबकि 1 बदमाश को निगरानी सूची में दर्ज किया गया है। साथ ही 2 अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की प्रस्तावित कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र से अर्जुन गिरी गोस्वामी, तौसीफ उर्फ जुल्फी खान और सलमान राइन को गुंडा सूची में शामिल किया गया है। थाना ओरछा रोड क्षेत्र से सौरभ पटेरिया, वीरू उर्फ वीरेंद्र सिंह, देव सिंह उर्फ कल्लू यादव और रणधीर उर्फ हल्लन यादव के नाम जोड़े गए हैं। वहीं थाना नौगांव क्षेत्र से कमलेश यादव और भानु प्रताप यादव को सूची में शामिल किया गया है।

इसके अलावा थाना कोतवाली क्षेत्र के अखिलेश साहू को निगरानी सूची में दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र के किशोरी अहिरवार और नौगांव थाना क्षेत्र के पवन यादव के खिलाफ जिला बदर की प्रस्तावित कार्रवाई की गई है। दोनों मामलों का प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी कार्यालय को भेजा जा रहा है।

छतरपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – छतरपुर: गौरिहार में सामूहिक विवाह से पहले हल्दी-मेंहदी रस्म, बना उत्सव जैसा माहौल

  • chhatarpur-police-goonda-list-district-badar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका