ग्वालियर में दान के नाम पर बुजुर्ग महिला से ठगी, शिवपुरी से दो आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: मुरार थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महिला को दान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शिवपुरी के सतनवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से ठगे गए जेवरात और 500 रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र के नांदेड़ के रहने वाले हैं, जो बाद में शिवपुरी के सतनवाड़ा क्षेत्र में बस गए थे। ये लोग वारदात को अंजाम देने के लिए ग्वालियर आते-जाते थे। पुलिस अब इनके द्वारा की गई अन्य ठगी की वारदातों में भी भूमिका की जांच कर रही है।

घटना मुरार थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार दोपहर रामवती कुशवाह नामक 60 वर्षीय महिला सदर बाजार से पंखा खरीदकर लौट रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और कहा कि उनके सेठ के घर लड़के का जन्म हुआ है और वह गरीबों में दान बांट रहे हैं।आरोपियों ने महिला को भी दान दिलाने का लालच दिया। बातों में फंसकर महिला ने अपने जेवरात—मंगलसूत्र, कान के बाले, ओम का पेंडल और 500 रुपए पर्स में रख लिए। इसी दौरान आरोपी उनका पर्स लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दोनों संदिग्धों की पहचान श्रीनिवास उर्फ कन्हैया और सैलानी आदिवासी निवासी टेह, सतनवाड़ा (शिवपुरी) के रूप में हुई।इसके बाद पुलिस टीम ने सतनवाड़ा के टेह गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

  • gwalior-murar-daan-fraud-arrest-shivpuri
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महिला आरक्षण पर अमरपाटन विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह का समर्थन, कहा– लोकतंत्र में जरूरी है महिलाओं की भागीदारी

    मैहर/भोपाल/मध्य प्रदेश विधानसभा:  मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को महिला…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा