मैहर के नेहरू सेंचुरी विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

मैहर: नेहरू सेंचुरी सेंट्रल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मां शारदा माता की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री लक्ष्मीकांत मिश्र, संस्था प्रमुख श्री अरुण तनय मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोज शुक्ला, राजेंद्र शर्मा और जनक दुलारी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच पर सम्मानित छात्र-छात्राओं को तिलक, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मीकांत मिश्र ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना भी है। उन्होंने बदलते समय में बच्चों में संस्कारों के महत्व पर जोर दिया।

संस्था प्रमुख श्री अरुण तनय मिश्र ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर परिणाम तीनों के संयुक्त प्रयास से ही संभव हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नवमी में अनुत्तीर्ण 10 छात्राओं को निशुल्क अध्ययन कराकर दसवीं की परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था लंबे समय से चल रही है, जिससे कई छात्राएं लाभान्वित होकर आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

ये भी पढ़े – मैहर: रामनगर में 84 जोड़ों का सामूहिक विवाह, योजना से मिला सहारा

  • maiher-nehru-senchuri-school-pratibha-samman-ceremony
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना