मैहर में गेहूं खरीदी के लिए अनुविभाग स्तरीय उपार्जन समिति गठित, खरीदी व्यवस्था पर रहेगी सख्त निगरानी

मैहर: रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मैहर में अनुविभाग स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर मैहर द्वारा जारी आदेश के तहत यह समिति खरीदी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखेगी।

जारी आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) होंगे। इसके अलावा तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारिता विस्तार अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक, एमपी वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के गोदाम प्रभारी, सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तथा एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के केंद्र प्रभारी को सदस्य बनाया गया है।

समिति का मुख्य कार्य खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करना और यह सुनिश्चित करना होगा कि किसानों से खरीदा जा रहा गेहूं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। इसके साथ ही खरीदी प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाले क्रेता-विक्रेता विवादों का मौके पर ही समाधान करने की जिम्मेदारी भी समिति को दी गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

ये भी पढ़े – एक्शन मोड में मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी; जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • maiher-gehu-uparjan-samiti-gathan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?