
छतरपुर/ अमित कुमार: पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले द्वारा जिले में कानून व्यवस्था और जनसंवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से रात्रि भ्रमण एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम किया गया।
गांव में रात्रि विश्राम
सीएसपी, थाना प्रभारी ओरछा रोड पुलिस टीम के द्वारा थाना ओरछा रोड क्षेत्र अंतर्गत महेवा ग्राम पंचायत के मुकरबा गांव में रात्रि विश्राम किया गया।
ग्रामीणों से सीधे संवाद
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से आपसी सहयोग बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संवाद और उपस्थिति से अपराध नियंत्रण के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
- chhatarpur-police-night-stay-gram-samvad










