IPL सट्टेबाजी में लाखों गंवाने के बाद युवक ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

लखनऊ: IPL सट्टेबाजी में भारी रकम हारने के बाद 35 वर्षीय प्रबल जैन ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रबल ने एक ही मैच में लाखों रुपये गंवा दिए थे। घटना से पहले उसने पत्नी को फोन कर कहा कि वह सब कुछ हार गया है। पत्नी उसे समझा ही रही थी कि तभी उसने अपार्टमेंट से छलांग लगा दी।

नीचे गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें IPL सट्टेबाजी में नुकसान, कर्ज का बोझ और परिवार से माफी का जिक्र है।

प्रबल जैन मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद का रहने वाला था और लखनऊ के एक अपार्टमेंट में किराए से रहता था। उसने आठ महीने पहले शिवानी से लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। घटना के समय पत्नी सीतापुर में थी और दोनों फोन पर बात कर रहे थे।

ये भी पढ़े – लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

  • lucknow-ipl-betting-loss-young-man-suicide-jump-11th-floor
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मेरठ की IPS अदिति सिंह ने देशभर में बनाई खास पहचान, टॉप 100 पुलिस अफसरों की सूची में नाम

    मेरठ की IPS अधिकारी अदिति सिंह ने अपनी कार्यशैली…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता