सागर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 18 घायल; भड़के ग्रामीणों ने वाहन फूंका

सागर: सानौधा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में करीब 18 बाराती घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में आग लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार पड़रिया गांव से आदिवासी समाज की बारात पिकअप वाहन में सवार होकर शाहपुर जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर सीसी रोड पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

ये भी पढ़े – स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए एक्शन मोड में सागर निगम, शहर बनेगा ओपन आर्ट गैलरी

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर मदद की। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और सानौधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे से नाराज ग्रामीण शनिवार दोपहर घटनास्थल पर एकत्र हुए और पलटी हुई पिकअप को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया। पुलिस के अनुसार लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगजनी करने वालों की पहचान भी की जा रही है। हादसे के बाद चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़े – सागर में कांग्रेस की समन्वय समिति बैठक, संगठन विस्तार और अनुशासन पर जोर

 
 
  • sagar-baraatis-pickup-overturns-villagers-burn-vehicle-padariya-accident
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ताज एक्सप्रेस में ब्रेक जाम से धुआं, सोनागिर से पहले रोकी गई ट्रेन – यात्रियों में मचा हड़कंप, 15-20 मिनट बाद फिर रवाना

    झांसी से हजरत निजामुद्दीन जा रही 12279 ताज एक्सप्रेस…

    आगे पढ़ें
    भोपाल ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, बिना हेलमेट वालों पर बड़ी कार्रवाई- 2229 चालान, ₹5.34 लाख समन शुल्क वसूला

    भोपाल: सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोन घड़ियाल क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध बालू उत्खनन, कार्रवाई के बाद भी दौड़ रहे डंपर

    सोन घड़ियाल क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध बालू उत्खनन, कार्रवाई के बाद भी दौड़ रहे डंपर

    ‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

    ‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर