दमोह में खरीदी केंद्र पर घोटाले का खुलासा, किसानों से वसूली के आरोप पर कलेक्टर ने दिए FIR के निर्देश

दमोह: पथरिया ब्लॉक स्थित चंपत पिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र पर शनिवार को निरीक्षण के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मौके पर पहुंचकर किसानों की शिकायतें सुनीं, जिसके बाद तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

किसानों ने आरोप लगाया कि तुलाई के नाम पर उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक किसान से 5 किलो अतिरिक्त गेहूं लिया जा रहा है। किसान श्रीराम पटेल ने बताया कि पल्लेदारी के नाम पर 100 रुपए प्रति क्विंटल तक वसूली की जा रही है।

शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी को बुलाकर वेयरहाउस मालिक विशाल पटेल, समिति प्रबंधक अशोक पटेल, ऑपरेटर एवं चौकीदार प्रवीण दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने भी तत्काल पुलिस कार्रवाई शुरू कराई।

कलेक्टर ने कहा कि शासन के नियमों के अनुसार किसानों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकता। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में यह भी सामने आया कि 24 अप्रैल की पर्चियां 2 मई को बनाई जा रही थीं, जो गंभीर लापरवाही है।उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्देश देने के बावजूद सुधार नहीं हुआ, इसलिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे किसी को पैसा न दें और यदि कोई मांगता है तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

ये भी पढ़े – दमोह-सागर मार्ग पर सनसनी: पुल के नीचे पानी में मिला 18 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

  • damoh-wheat-procurement-center-irregularities-collector-orders-fir
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सिंगरौली में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

    सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार…

    आगे पढ़ें
    सिंगरौली में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: गेहूं उपार्जन केंद्र तियरा में व्यवस्थाओं की जांच, किसानों से किया संवाद

    सिंगरौली: जिले में रवि विपणन वर्ष 2026 के तहत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोन घड़ियाल क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध बालू उत्खनन, कार्रवाई के बाद भी दौड़ रहे डंपर

    सोन घड़ियाल क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध बालू उत्खनन, कार्रवाई के बाद भी दौड़ रहे डंपर

    ‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

    ‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर