जबलपुर के विजय नगर में टाइल्स शोरूम में दिनदहाड़े बवाल, अधिवक्ता और व्यापारी पक्ष में भिड़ंत से इलाके में तनाव

जबलपुर: विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित जीरो डिग्री इलाके में मंगलवार को उस वक्त पूरा माहौल गर्म हो गया जब एक टाइल्स शोरूम में विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक अधिवक्ता अपने साथियों के साथ शोरूम पहुंचा और देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि मामला तोड़फोड़ और मारपीट तक पहुंच गया।

शोरूम संचालक राजा तिवारी का कहना है कि अधिवक्ता और उसके साथ आए लोगों ने दुकान में घुसते ही हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि न सिर्फ शोरूम में तोड़फोड़ की गई, बल्कि संचालक, उनकी पत्नी और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। इस झड़प में संचालक को गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। यहां तक कि महिला कर्मचारी पर भी हमले की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।

दूसरी तरफ अधिवक्ता एकांश ढिंगरा ने पूरी कहानी को उल्टा बताते हुए कहा कि वह सिर्फ बातचीत के लिए पहुंचे थे, लेकिन शोरूम संचालक ने ही विवाद शुरू किया। उनका आरोप है कि इसी दौरान उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। जब व्यापारी पक्ष थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो वहां भी माहौल बिगड़ गया।

आरोप है कि उसी समय अधिवक्ता और उनके समर्थक भी थाने के अंदर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को हस्तक्षेप कर उन्हें बाहर निकालना पड़ा। बाहर निकलने के बाद भी अधिवक्ता पक्ष ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

ये भी पढ़े – जबलपुर: नाबालिग तस्करी का सनसनीखेज़ खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

  • jabalpur-vijay-nagar-tiles-showroom-clash-lawyer-merchant-fir
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना