बरगी हादसे के बाद भैरूंदा प्रशासन सतर्क, घाटों पर बढ़ी निगरानी; नर्मदा के घाटों पर एसडीएम-एसडीओपी औचक निरीक्षण

सीहोर: भैरूंदा प्रशासन ने नर्मदा नदी के घाटों पर अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और नाव संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। यह कार्रवाई हाल ही में जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र में नर्मदा नदी में हुए क्रूज़ हादसे को देखते हुए की गई।

एसडीएम सुधीर कुशवाह, एसडीओपी रोशन कुमार जैन और थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने भैरूंदा थाना क्षेत्र के नीलकंठ, सीलकंठ और बाबरी नाव घाट का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नाव ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाव संचालन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने, सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने और नाव की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा यह भी कहा गया कि नाव संचालन केवल प्रशिक्षित और अनुभवी नाविकों द्वारा ही किया जाए। घाटों पर चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग और सूचना पट्ट लगाने के निर्देश भी दिए गए ताकि पर्यटकों और यात्रियों को संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया जा सके।

प्रशासन ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय सरपंच और पटवारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

  • sehore-bhairunda-narmada-ghat-inspection-boat-safety-instructions-sdm-sdop-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना