ऑपरेशन मुस्कान में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: अप्रैल माह में 64 बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब, 19 माह में 830 बच्चों को परिवार से मिलाया

रतलाम: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।अभियान के अंतर्गत अप्रैल माह में 64 गुम/अपहृत बालक–बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा गया। इनमें 62 बालिकाएं और 02 बालक शामिल हैं। पुलिस ने सभी बच्चों को विधिसम्मत प्रक्रिया के बाद सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया।

यह अभियान 1 अक्टूबर 2024 से लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक कुल 830 बच्चों (64 बालक एवं 766 बालिकाएं) को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है। पुलिस द्वारा कई बच्चों को मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़े – रतलाम में हाईवे हादसे के बाद 19 घंटे धरना, 1 करोड़ मुआवजे की मांग पर हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्चों की तलाश में साइबर सेल, जेएबी शाखा और थाना स्तर की विशेष टीमों को लगाया गया। परिजनों के कथन, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार कार्रवाई की गई, जिससे यह सफलता मिली।रतलाम पुलिस का दीर्घकालिक प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा है, जिसमें वर्ष 2015 से 2026 तक औसतन 98.14 प्रतिशत बच्चों की दस्तयाबी सुनिश्चित की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में अभियान को और प्रभावी बनाया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी बच्चे के लापता होने पर तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या साइबर सेल को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

रतलाम पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और “ऑपरेशन मुस्कान” इसी दिशा में एक सतत प्रयास है।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की साइबर अपराध पर सख्ती, हर थाने में साइबर डेस्क और साइबर योद्धा तैनात

  • ratlam-police-operation-muskan-830-children-recovered-april-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    2026 का ‘सीक्रेट प्लान’? क्या भारतीय सेना में होने जा रहा है कोई बड़ा बदलाव? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल दावे की हकीकत

    2026 का ‘सीक्रेट प्लान’? क्या भारतीय सेना में होने जा रहा है कोई बड़ा बदलाव? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल दावे की हकीकत

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा