भोपाल ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, बिना हेलमेट वालों पर बड़ी कार्रवाई- 2229 चालान, ₹5.34 लाख समन शुल्क वसूला

भोपाल: सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। रोड सेफ्टी कमेटी और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 26 से 30 अप्रैल 2026 के बीच शहरभर में व्यापक चेकिंग की गई।इस दौरान कुल 2229 चालान किए गए, जिनमें से 1305 चालान सिर्फ बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ दर्ज हुए। अभियान के तहत पुलिस ने ₹5,34,300 का समन शुल्क भी वसूला।

ये भी पढ़े – भोपाल में सभी बाजारों के एक समान बंद समय को लेकर सांसद ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्र, कानून व्यवस्था सुधार पर जोर

शहर के 22 प्रमुख स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए, जबकि प्रत्येक थाना क्षेत्र में 4-4 जगह अलग से नाकाबंदी कर सघन जांच की गई। पुलिस ने साफ किया है कि आगे नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाला दोनों अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

ये भी पढ़े – भोपाल: संकल्प स्पोर्ट्स अथॉरिटी की बड़ी बैठक, दिव्यांग खिलाड़ियों को मंच दिलाने पर जोर

  • bhopal-police-strict-action-helmet-violation-drive
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?