ताज एक्सप्रेस में ब्रेक जाम से धुआं, सोनागिर से पहले रोकी गई ट्रेन – यात्रियों में मचा हड़कंप, 15-20 मिनट बाद फिर रवाना

झांसी से हजरत निजामुद्दीन जा रही 12279 ताज एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती ट्रेन के एक कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। यह घटना दतिया के आगे सोनागिर रेलवे स्टेशन के पास हुई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

धुआं देखते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और ट्रेन में हड़कंप की स्थिति बन गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए लोको पायलट ने ट्रेन को सोनागिर से पहले ही आपातकालीन तौर पर रोक दिया। रेलवे स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और कोच की जांच की। जांच में पाया गया कि ब्रेक जाम होने के कारण गर्मी बढ़ गई थी, जिससे धुआं निकल रहा था।

स्टाफ ने तुरंत ब्रेक सिस्टम को ठीक किया और करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे रवाना किया गया। हालांकि इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा और मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ताज एक्सप्रेस झांसी स्टेशन पर लंबे समय तक खड़ी रहती है, जहां कोचिंग एंड वैगन (C&W) स्टाफ द्वारा नियमित जांच और मेंटेनेंस किया जाता है, इसके बावजूद यह तकनीकी खराबी सामने आई।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन से इस मामले की गहन जांच और मेंटेनेंस सिस्टम को और मजबूत करने की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़े – ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देर रात ‘कॉम्बिंग गश्त’ में 204 वारंटी गिरफ्तार

  • taj-express-smoke-sonagir-emergency-stop-brake-jam
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?