गुना के विजयपुर थाने पर पत्रकार से मोबाइल छीने जाने का आरोप, 24 घंटे बाद भी डिवाइस बरामद नहीं

गुना: विजयपुर थाना क्षेत्र में एक पत्रकार का मोबाइल छीने जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कवरेज के दौरान थाना प्रभारी रितुराज सिंह कुशवाह ने पत्रकार का मोबाइल जब्त कर लिया, जिसके बाद से 24 से 48 घंटे बीतने के बाद भी मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार ने इस घटना की शिकायत राधौगढ़ एसडीओपी दीपा डोडवे से की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद पत्रकार को रात में विजयपुर थाने बुलाया गया। जब पत्रकार ने मोबाइल को गुना भेजने का अनुरोध किया, तो उन्हें बताया गया कि मोबाइल केवल थाने आने के बाद ही वापस मिलेगा।

इसके बाद पत्रकार ने मामले की शिकायत गुना एसपी हितिका वासल से भी की, लेकिन आरोप है कि अब तक थाना प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।पत्रकार पक्ष का कहना है कि यह घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दबाव और उत्पीड़न का मामला है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक मोबाइल बरामदगी या कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और पत्रकार का मोबाइल अब तक थाना प्रभारी के पास ही होने का आरोप लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – गुना: सूने मकान की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; 7 लाख का माल बरामद

  • guna-vijaypur-police-station-journalist-mobile-seized-allegation-controversy-48-hours-no-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना