गुना: सूने मकान की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; 7 लाख का माल बरामद

गुना: कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी इलाके में सूने मकान से लाखों के जेवर और नगदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर करीब 7 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद की है।20 अप्रैल को फरियादी हेमंत भार्गव ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह परिवार सहित शादी समारोह में गए थे। अगले दिन लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से जेवर व 80 हजार रुपए नगद गायब मिले।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजकुमार उर्फ हऊआ अहिरवार निवासी चौधरी मोहल्ला और आदित्य उर्फ छोटू नामदेव निवासी भगत सिंह कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी करना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपए नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान सहित करीब 5 लाख रुपए का माल बरामद किया। इसके अलावा पुराने चोरी प्रकरण में राजकुमार की निशानदेही पर करीब 2 लाख रुपए के जेवर भी बरामद किए गए।आरोपी आदित्य नामदेव के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में स्थाई वारंट भी जारी था, जिसमें गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े – गुना: नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही

  • guna-kotwali-house-theft-busted-two-thieves-arrested-jewellery-cash-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना