ग्वालियर में फर्जी प्लॉट देकर जमीन हड़पने का आरोप, क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष समेत 6 पर जालसाजी का केस दर्ज

ग्वालियर में जमीन के बदले फर्जी प्लॉट देकर संपत्ति हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष रहे अतुल अग्रवाल सहित कुल छह लोगों के खिलाफ जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता राजेश मंगल ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें शंकरपुर स्थित उनकी कीमती जमीन के बदले सिटी सेंटर में प्लॉट देने का झांसा दिया था। बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन का नामांतरण और विक्रय कर दिया गया।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार भूखंड क्रमांक 165-ए को लेकर प्रमोद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता और राहुल अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण प्रक्रिया को अंजाम दिया।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में पैसों के विवाद में फायरिंग, CCTV में कैद वारदात, सोशल मीडिया पर दी गई धमकी

 यह जमीन राजेंद्र गृह निर्माण सहकारी समिति से जुड़ी थी और वर्ष 2008-09 में एक्सचेंज डील के तहत दस्तावेज तैयार किए गए थे। आरोप है कि लीज डीड और अन्य कागजातों में हेरफेर कर नामांतरण पहले प्रमोद अग्रवाल और फिर अन्य लोगों के नाम कराया गया, जिसके बाद जमीन का विक्रय भी कर दिया गया।

मामला सामने आने के बाद विवाद कोर्ट पहुंचा और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।जांच की जिम्मेदारी एसआई मोहिनी वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस अब नामांतरण रिकॉर्ड, रजिस्ट्री दस्तावेज, लीज डीड और सहकारी समिति से जुड़े सभी कागजातों की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़े – ग्वालियर के द लिगेसी प्लाजा में घरेलू विवाद बना बवाल, पति ने लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, बेटा पहुंचा थाने

  • gwalior-land-fraud-case-fake-plot-scam-credaai-former-president-6-accused-fir-court-order
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना