जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांबिंग गश्त में 222 वारंट तामील, वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर की गई व्यापक कांबिंग गश्त में 222 वारंट तामील किए गए हैं।

यह अभियान 2 मई की रात 9 बजे से 3 मई की रात 2 बजे तक चलाया गया, जिसमें शहर और देहात क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने अपनी टीमों के साथ छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अपराध जितेन्द्र सिंह, ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा और यातायात अंजना तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 119 गैर म्यादी वारंट, 78 गिरफ्तारी वारंट और 25 जमानती वारंट तामील किए। कई आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें पकड़कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन जांच की गई। इसके साथ ही सक्रिय गुंडे-बदमाशों पर नजर रखते हुए देर रात आने-जाने वालों से पूछताछ की गई।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि जिले में अपराधियों पर सख्त नियंत्रण रखा जा सके और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।

ये भी पढ़े – जबलपुर के विजय नगर में टाइल्स शोरूम में दिनदहाड़े बवाल, अधिवक्ता और व्यापारी पक्ष में भिड़ंत से इलाके में तनाव

  • jabalpur-police-combing-operation-222-warrants-executed-long-time-absconding-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना