आजमगढ़ में 7.54 करोड़ के GST-ITC घोटाले का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़:  जीएसटी-एसआईटी, थाना सिधारी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अनुचित लाभ उठाकर करोड़ों की राजस्व हानि पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने पंजाब के गोबिंदगढ़ से लुधियाना निवासी विकास कुमार और फतेहगढ़ साहिब निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय फतेहगढ़ साहिब से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आजमगढ़ लाया गया, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन के अनुसार यह मामला 7 जुलाई 2025 को दर्ज हुआ था, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी चोरी का आरोप सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर पंकज इंटरप्राइजेज, भोलानाथ इंटरप्राइजेज, शिवम ट्रेडर्स और वीके इंटरप्राइजेज जैसी फर्जी फर्में तैयार की थीं।

ये भी पढ़े – फतेहपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का लाइव वीडियो वायरल, आधा दर्जन से अधिक हमलावरों की हैवानियत कैमरे में कैद

इन फर्मों के जरिए लगभग 41.93 करोड़ रुपये की फर्जी आउटवर्ड सप्लाई दिखाई गई, जिससे 7.54 करोड़ रुपये का गलत टैक्स क्रेडिट लिया गया और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया।जांच में यह भी सामने आया कि विकास कुमार ने फर्जी फर्म खोलने के लिए अपने दस्तावेज दिए थे, जबकि बलजीत सिंह ने कई सिम कार्ड उपलब्ध कराकर पूरे नेटवर्क को संचालित करने में मदद की।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना सिधारी पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े – महराजगंज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाएं गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

  • azamgarh-gst-itc-scam-7-54-crore-fake-firms-gang-busted-sidhari-cyber-cell-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम ने मांगी जमानत, अदालत में दाखिल की याचिका

    नई दिल्ली। फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?