महराजगंज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाएं गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक सदस्य अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह सुनियोजित तरीके से अविवाहित लड़कियों की जगह विवाहित महिलाओं को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देता था और लड़के पक्ष से नगदी व जेवर लेकर मौके से फरार हो जाता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नगदी और जेवर भी बरामद किए गए हैं।

मामला 2 मई का बताया जा रहा है, जब एटा जनपद निवासी रंजीत चौहान अपने परिजनों के साथ सिंदुरिया क्षेत्र के एक मंदिर में शादी के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र नामक युवक और चार महिलाओं ने शादी और खानपान की व्यवस्था के नाम पर करीब एक लाख रुपये नकद और जेवर अपने कब्जे में ले लिए।

इसके बाद मौके पर विवाद खड़ा कर लड़के पक्ष के साथ मारपीट की गई और आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि गिरोह में शामिल अंजलिका नाम की महिला पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।

पुलिस का कहना है कि महिला ने अपना नाम बदलकर ‘पूजा’ बताया था और उसी पहचान के आधार पर ठगी की गई।फिलहाल पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी जितेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मामले में विस्तृत जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़े – महराजगंज में कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, दहेज हत्या के आरोपों से मचा हड़कंप

  • up-maharajganj-sinduria-police-marriage-fraud-gang-busted-four-women-arrested-one-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना