मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

मैहर: अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसिया में अवैध बालू (रेत) खनन और परिवहन को लेकर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में गहन जांच अभियान चलाया गया। पिछले कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को शिकायतें दी जा रही थीं कि परसिया और आसपास के क्षेत्रों में रेत माफिया सक्रिय हैं और अवैध रूप से बालू का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना किसी वैध अनुमति के धड़ल्ले से रेत की बिक्री हो रही है, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित हो रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग ने माइनिंग इंस्पेक्टर सतीश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जो मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

टीम ने परसिया गांव और आसपास के संभावित अवैध खनन स्थलों का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान अधिकारियों ने उन स्थानों की बारीकी से जांच की जहां रेत के अवैध डंप होने की आशंका जताई जा रही थी। टीम ने मौके पर मौजूद बालू के ढेरों की स्थिति, उनकी मात्रा और संभावित स्रोतों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही उन रास्तों का भी निरीक्षण किया गया जिनका उपयोग अवैध परिवहन के लिए किया जा सकता है।

अधिकारियों ने जांच के दौरान कुछ वाहनों के आवागमन और उनके निशानों की भी पड़ताल की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन माध्यमों से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है।जांच टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से यह अवैध कारोबार चल रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। टीम ने मौके पर बयान दर्ज करते हुए पंचनामा तैयार किया।

माइनिंग इंस्पेक्टर सतीश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – मैहर के थाना ताला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, महिला फरार

  • madhya-pradesh-maihar-amarpatan-parasiya-illegal-sand-mining-mining-department-raid-satish-mishra-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला