सोनभद्र में अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का भंडाफोड़, 20 आरोपी गिरफ्तार; ₹2.34 लाख नकद व वाहन बरामद

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां म्योरपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत जुआ खेल रहे एक अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कुदरी के भदहर टोला स्थित सुनसान इलाके में ताश के पत्तों से बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और सभी लोगों को मौके से पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹2,34,300 नकद, 3 ताश की गड्डियां, 20 मोबाइल फोन और 4 चारपहिया वाहन बरामद किए हैं।पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह एक अंतरप्रांतीय गैंग है, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोग शामिल हैं। गिरोह का सरगना राजेश कुमार बताया जा रहा है, जो सुनसान स्थानों पर जुए की व्यवस्था करता था।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और बरामद वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। सोनभद्र पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – सोनभद्र पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई, 336 खोए मोबाइल बरामद, 66 पीड़ितों को 27 लाख से अधिक की ठगी राशि वापस

  • sonbhadra-myorpur-police-interstate-gambling-gang-busted-20-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना