: सोनभद्र पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई, 336 खोए मोबाइल बरामद, 66 पीड़ितों को 27 लाख से अधिक की ठगी राशि वापस

सोनभद्र: साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से मार्च 2026 से अब तक 336 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइलों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया।

मोबाइल वितरण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने पीड़ितों को उनके फोन वापस किए। मोबाइल मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।साइबर ठगी के मामलों में भी सोनभद्र पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है।

12 मार्च से अब तक 66 पीड़ितों को 27 लाख 26 हजार रुपये से अधिक की ठगी राशि वापस कराई गई है। इसके अलावा फरवरी से मार्च के बीच 86 अन्य लोगों को लगभग 35 लाख 86 हजार रुपये भी लौटाए गए हैं।

यह पूरी कार्रवाई NCRP पोर्टल की मॉनिटरिंग, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर त्वरित प्रतिक्रिया और बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से संभव हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही तेजी से ट्रांजैक्शन ट्रैक कर रकम होल्ड कराने और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने कहा कि साइबर अपराधों पर रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – सोनभद्र में ‘ऑल आउट’ अभियान के तहत सघन चेकिंग, खुद एसपी सड़कों पर उतरे, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच

  • uttar-pradesh/sonbhadra-cyber-crime-recovery-336-lost-mobiles-recovered-27-lakh-refund-ceir-ncrp-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना