बैतूल: मोहदा बर्राढाना में भीषण आग से 25 मकान खाक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पहुंचाई राहत सामग्री

बैतूल: भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बासींदा के मोहदा बर्राढाना में भीषण आगजनी की घटना से भारी तबाही हुई है। 2 मई 2026 को लगी आग में करीब 25 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को सामान बचाने का भी मौका नहीं मिला। घटना के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उनके पास केवल तन पर पहने कपड़े ही बचे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा मौके पर पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक धरमूसिंह सिरसाम और आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम भी मौजूद रहे। नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और तत्काल राहत के रूप में राशन सामग्री वितरित की।

निलय विनोद डागा ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर और राहत सामग्री की तत्काल व्यवस्था की मांग की। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से भी बात कर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, कपड़े, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण भारी नुकसान हो चुका था।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रशासन से शीघ्र मुआवजा और पुनर्वास की मांग भी की गई है, ताकि प्रभावित परिवार अपने जीवन को फिर से शुरू कर सकें।

ये भी पढ़े – बैतूल: निशुल्क समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने तीरंदाजी, शूटिंग, खेल और क्राफ्ट गतिविधियों में दिखाया कौशल और बढ़ाया आत्मविश्वास

  • betul-mohda-barradhana-fire-25-houses-destroyed-congress-relief-help
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना