बुरहानपुर में यातायात नियमों पर सख्ती, ओवरलोड पिकअप वाहनों पर कार्रवाई, कई चालान जारी

बुरहानपुर: पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह चेकिंग अभियान जिलेभर में चलाया गया।अभियान के तहत इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर विशेष रूप से पिकअप वाहनों की जांच की गई, जिनमें ओवरलोडिंग और मजदूरों के अवैध परिवहन के मामले सामने आए। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।

निरीक्षण के दौरान वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, फिटनेस सर्टिफिकेट और बीमा दस्तावेजों की भी जांच की गई। बिना वैध दस्तावेज या नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस ने मौके पर वाहन चालकों और मालिकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी या माल न ढोने की सख्त हिदायत दी। साथ ही मजदूरों को असुरक्षित तरीके से ले जाने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर की मांजरोद कला बनी ‘पिंक पंचायत’, बिना चुनाव सर्वसम्मति से महिलाओं के हाथों में विकास की कमान

  • burhanpur-traffic-police-overloading-pickup-checking-drive-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर