आलोट में अपहरण के बाद युवक की हत्या से बवाल, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन; आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर

रतलाम: आलोट नगर के वार्ड नंबर 15 विक्रमगढ़ में युवक की अपहरण के बाद नृशंस हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र में तनाव फैला दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार को शव को सड़क पर रखकर विक्रमगढ़ रेलवे फाटक मार्ग जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकालने और उनके अवैध मकानों को जमींदोज करने की मांग की।

हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात विक्रमगढ़ क्षेत्र से एक युवक का अपहरण किया गया था।

ये भी पढ़े – आलोट बीजेपी विधायक पर लगे गंभीर आरोप; महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी राज्यपाल से मिलीं, कार्रवाई की मांग

आरोपियों ने उसे उज्जैन सीमा क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। घटना का खुलासा होने के बाद शनिवार को परिजनों ने आलोट थाने का घेराव किया था। रविवार सुबह परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर फिर से उग्र प्रदर्शन शुरू किया, जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद भीड़ को नियंत्रित किया गया।आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि मामले में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई गई है। प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े – रतलाम/आलोट के युवक की उज्जैन में हत्या, अपहरण के 19 घंटे बाद नीलगंगा क्षेत्र में मिला शव

  • alot-vikramgarh-kidnapping-murder-protest-bulldozer-action-houses-demolished
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?