रतलाम में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 4 वाहन जप्त

रतलाम: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) और उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत विशेष रूप से लोडिंग वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है, क्योंकि ऐसे मामलों में कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसी क्रम में 4 मई 2026 को यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राजशेखर वर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर लोडिंग वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में 2 ओवरलोड सवारी वाहन और 2 लोडिंग वाहन ऐसे पाए गए जिनमें अवैध रूप से सवारियां ढोई जा रही थीं। कुल 4 वाहनों को विभिन्न धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है। लोडिंग वाहनों में सवारी ढोना अत्यंत जोखिमपूर्ण होता है, जिससे बड़े हादसों की संभावना बढ़ जाती है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजशेखर वर्मा सहित यातायात पुलिस के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़े – रतलाम में अवैध डोडाचूरा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 52 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

  • ratlam-traffic-police-action-loading-vehicles-seized-accident-prevention-campaign
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने की तैयारी, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताई नई रणनीति

    मैहर: जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 स्थान दिलाने…

    आगे पढ़ें
    मैहर में भाजपा का जश्न, पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर पटाखे और झालमुड़ी से मनाई खुशी

    मैहर: पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप