सिंगरौली में ऑनलाइन क्विज के मेधावियों का सम्मान, कलेक्टर ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

सिंगरौली: जिला खनिज प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। कलेक्टर गौरव बैनल ने भव्य समारोह में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और सम्मान प्रदान किए।यह प्रतियोगिता आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जागरूकता बढ़ाने और विकास संकेतकों की समझ को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इसमें जिले भर से कुल 1821 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।

प्रतियोगिता में चितरंगी की काजल पनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नगर निगम सिंगरौली के राजेश कुमार शुक्ला द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि देवसर के ज्ञानेंद्र अग्रहरी को तृतीय स्थान मिला। शीर्ष तीन प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इसके अलावा शुभम अग्रहरी, रामकन्या अहिरवार, शिप्रा तिवारी, शुभम शुक्ला, संस्कृती अग्रहरी, संदीप साकेत, अखिलेश कुमार शाह, सोनू कुमार सोनी, मूलचंद विश्वकर्मा और सुरेश कुमार शाह सहित अन्य प्रतिभागियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और शासकीय योजनाओं की बेहतर समझ विकसित करने में सहायक होती हैं।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में भू-जल संकट को देखते हुए कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध

  • singrauli-online-quiz-winners-felicitated-collector-award-ceremony-akankshi-district-program-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर ट्रैक पर बंद हुआ लोडेड ट्रक, QRF जवानों ने धक्का देकर हटाया, टली संभावित बड़ी दुर्घटना

    सागर: मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने अपनी तत्परता, साहस,…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर ब्रेकिंग: चंद्रनगर में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत

    छतरपुर: जिले के चंद्रनगर बस स्टैंड पर बारिश के दौरान…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?