सिंगरौली में भू-जल संकट को देखते हुए कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध

सिंगरौली: जिले में गिरते भू-जल स्तर और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर गौरव बैनल ने पूरे राजस्व जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए नवीन नलकूप खनन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष वर्षा सामान्य से 6.92 प्रतिशत अधिक होने के बावजूद निजी नलकूपों के अत्यधिक दोहन के कारण भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। स्थिति को गंभीर मानते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत जारी आदेश 15 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश के अनुसार अब किसी भी नए नलकूप खनन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। साथ ही शासकीय जल स्रोतों के 150 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का निजी नलकूप खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि यह कदम आने वाले समय में जल संकट को रोकने और भू-जल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए बेहद आवश्यक है।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

  • singrauli-groundwater-crisis-water-exhausted-area-declared-borewell-drilling-ban-order-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना