सिंगरौली: जनगणना-2027 के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र, प्रगणकों को दी गई डिजिटल ऐप की जानकारी

सिंगरौली: भारतीय जनगणना-2027 के तहत नगर पालिक निगम सभागार में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र उन कर्मचारियों के लिए रखा गया था जो पूर्व में आयोजित मुख्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे।

जनसंपर्क अधिकारी दिवाकर द्विवेदी के अनुसार, इसे अंतिम अवसर मानते हुए सभी संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। इस दौरान नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, चार्ज अधिकारी एचएम श्रीवास्तव और मुख्य मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने डिजिटल ऐप के माध्यम से मकान सूचीकरण, डेटा संकलन, ऑफलाइन एंट्री और सर्वर पर जानकारी अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। साथ ही फील्ड वर्क से जुड़ी तकनीकी बारीकियों पर भी जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कार्य में उदासीनता या अनुपस्थिति पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शत-प्रतिशत कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर जनगणना कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करना है।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में ऑनलाइन क्विज के मेधावियों का सम्मान, कलेक्टर ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

  • singrauli-census-2027-special-training-program-enumerators-digital-app-workshop-municipal-corporation-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महुअर नदी उफनी, गांवों में घुसा पानी, खेतों में डूबी फसलें, सामान्य से भी कम बारिश

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले में शुक्रवार रात हुई तेज…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा