सागर में ‘मंगलम चाय’ की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, कोर्ट आदेश पर भारी मात्रा में माल जब्त

सागर: शहर में मशहूर “मंगलम चाय” ब्रांड की नकली पैकेजिंग और बौद्धिक संपदा चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय के आदेश के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली चाय उत्पाद जब्त किए हैं। सागर टी कम्पनी को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वर्णी कॉलोनी स्थित वैभव मोदी स्टोर्स (विशाल ट्रेडिंग कंपनी) द्वारा “रॉयल मंगलम चाय” और “रॉयल प्रीमियम मंगलम चाय” के नाम से मिलते-जुलते पैकेज में चाय बेची जा रही थी।

पैकेजिंग, रंग और डिजाइन असली ब्रांड से हूबहू मिलते-जुलते थे, जिससे ग्राहक आसानी से भ्रमित हो रहे थे। मामले में कंपनी ने नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ताओं के माध्यम से दिल्ली के कमर्शियल कोर्ट में याचिका दायर की। अदालत ने इसे ट्रेडमार्क एक्ट 1999 और कॉपीराइट एक्ट 1957 का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। कोर्ट ने लोकल कमिश्नर की नियुक्ति कर पुलिस की मदद से सर्च और सीजर ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया।

इसके बाद 4 मई को सागर में संबंधित परिसर पर छापा मारा गया, जहां बड़ी मात्रा में “रॉयल मंगलम” ब्रांड की नकली चाय पत्ती और पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई। सभी सामान को जब्त कर कोर्ट की कस्टडी में सुरक्षित रखा गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब “रॉयल मंगलम चाय” या उससे मिलते-जुलते नाम से किसी भी प्रकार का निर्माण, बिक्री, भंडारण या प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर अवमानना के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को ब्रांड संरक्षण और उपभोक्ता सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – सागर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मोतीनगर से चलेंगी भोपाल मार्ग की बसें

  • sagar-manglam-tea-fake-packaging-busted-commercial-court-order-seizure-royal-manglam-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना