गोरखपुर हेलीपैड पर सीएम योगी का भव्य स्वागत, भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में जीत पर दी बधाई

गोरखपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद गोरखपुर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार देर शाम लखनऊ से महराजगंज होते हुए गोरखपुर पहुंचे, जहां एमपी पॉलिटेक्निक ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और महानगर संयोजक राजेश गुप्ता सहित कई नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सभी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और इसे संगठन की बड़ी सफलता बताया।

हेलीपैड पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से महायोगी गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और आशीर्वाद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़े – जय भाजपा-तय भाजपा: केशव प्रसाद मौर्य का पोस्ट चर्चा में, विपक्ष पर साधा निशाना

  • gorakhpur-cm-yogi-welcome-heli-pad-bjp-victory-2026
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    काशी आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, वाराणसी में 5-6 मई को ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 और 6 मई को दो दिवसीय…

    आगे पढ़ें
    स्मार्ट मीटर पर यूपी सरकार का यू-टर्न, प्रीपेड सिस्टम खत्म; अब पोस्टपेड की तरह मिलेगा मासिक बिल

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर चल…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश