कुशीनगर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को मंजूरी, मेडिकल कॉलेज के पास मिलेगी निशुल्क भूमि; योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ/कुशीनगर: तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए कुशीनगर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के बगल में स्थित 0.405 हेक्टेयर सीलिंग भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

यह नर्सिंग कॉलेज केंद्र सरकार की सहायता प्राप्त योजना के अंतर्गत स्वीकृत 27 नर्सिंग कॉलेजों में शामिल है। योजना के तहत प्रत्येक नर्सिंग कॉलेज की अनुमानित लागत 10 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

ये भी पढ़े – हाईटेंशन लाइनों पर योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों को टावर के नीचे दोगुना और कॉरिडोर में 30% मुआवजा मिलेगा

भूमि हस्तांतरण की यह प्रक्रिया पडरौना तहसील के मौजा रामपुर में स्थित 1.054 हेक्टेयर सीलिंग भूमि में से 0.405 हेक्टेयर भूमि को लेकर की गई है। यह भूमि पडरौना–कुबेरस्थान मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर दक्षिण में स्थित है। सरकार का मानना है कि मेडिकल कॉलेज के समीप नर्सिंग कॉलेज स्थापित होने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

इससे न केवल नर्सिंग शिक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़े – यूपी में सड़क निर्माण और मरम्मत पर योगी सरकार सख्त, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

  • kushinagar-nursing-college-land-transfer-approval-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना